फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: सबनित चौहान बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Tue, 31 Aug 2021 09:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सबनित सिंह चौहान ने बार रूम में मौजूद सभी अधिवक्ता मतदाताओं का मत देने के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि वह अपनी कार्यकारिणी के साथ मिलकर बार के सदस्य अधिवक्ताओं की मांगों का समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन
सबनित चौहान बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला बार एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को जिला अदालत परिसर चक्कर में चुनाव हुए। इसमें सबनित सिंह चौहान 323 मत लेकर विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंद्वी प्रेम नेगी को 253 मत पड़े। निर्वाचन अधिकारी बीआर वर्मा की देखरेख में हुए चुनाव में 820 में से 579 अधिवक्ताओं ने मत का प्रयोग किया। तीन मत अमान्य पाए गए। शिमला जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के अन्य पदों पर पदाधिकारियों को निर्विरोध चुन लिया था।

विज्ञापन


मई 2019 के बाद करीब दो साल के अंतराल के बाद बार अध्यक्ष का चुनाव हुआ है। सुबह 11 बजे बार रूम में ही बनाए गए पोलिंग बूथ पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसमें चुनाव के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता बीआर वर्मा और उनकी टीम ने व्यवस्थाएं की थीं। शाम चार बजे तक चली मतदान की प्रक्रिया के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया गया।

अधिवक्ताओं की समस्याएं सुलझाएंगे : चौहान
जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सबनित सिंह चौहान ने बार रूम में मौजूद सभी अधिवक्ता मतदाताओं का मत देने के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि वह अपनी कार्यकारिणी के साथ मिलकर बार के सदस्य अधिवक्ताओं की मांगों का समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन


यह निर्विरोध चुने गए 
शिमला जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर परिंद्र वर्मा, सचिव पद पर संदीप डढवाल, सह सचिव पद पर वरधान सिंह जसवाल निर्विरोध चुने गए हैं। अध्यक्ष अब अन्य निर्विरोध चुनकर आए पदाधिकारियों की सहमति से कार्यकारिणी सदस्य चुनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें