उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार पेंशनर्स की लंबित देनदारियों का भुगतान नहीं कर रही है, वहीं दूसरी ओर चार साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। यह पेंशनर्स के साथ भेदभाव है। समिति ने मुख्यमंत्री से जल्द बातचीत के लिए बुलाकर लंबित देनदारियों का समाधान करने की मांग की है। इस दौरान समिति की संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) का विस्तार भी किया गया। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि पहले समिति के साथ 18 संगठन जुड़े थे। अब एचपी जॉइंट पेंशनर्स फेडरेशन भी जेएसी में शामिल हो गया है। इसके प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गंगा राम शर्मा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि कुशल चंद नेगी और नरेंद्र कुमार को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष बुद्धि राम जस्टा, अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा, मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी, प्रेस सचिव लायक राम शर्मा, जिला शिमला संयोजक मोहन ठाकुर, जिला अध्यक्ष भाग चंद चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।