आयोग को छह महीने के भीतर सरकार को देनी है रिपोर्ट
बता दें, मंत्रिमंडल ने 22 मई 2026 को आयोग के गठन को मंजूरी दी थी। इसके बाद 14 अक्तूबर 2026 को अधिसूचना जारी कर चार सदस्यीय आयोग बनाया गया। इसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी कर रहे हैं। आयोग को छह माह के भीतर सरकार को सिफारिशें सौंपनी हैं। इसमें प्रदेश के सभी जिलों, उपमंडलों, तहसीलों, उपतहसीलों और विकास खंडों की समीक्षा होगी। सरकारी कार्यालयों की दूरी, दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच, आधारभूत ढांचा और प्रशासनिक दक्षता भी पुनर्गठन के प्रमुख आधार होंगे। आयोग को छह महीने के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।
1972 में हुआ था जिलों का आखिरी बड़ा पुनर्गठन
हिमाचल में जिलों का आखिरी बड़ा पुनर्गठन एक सितंबर 1972 को हुआ था। उस समय कांगड़ा जिले का विभाजन कर तीन नए जिले बनाए गए थे। इससे प्रदेश में जिलों की संख्या नौ से बढ़कर 12 हो गई थी। अब करीब 54 साल बाद जिलों की सीमाओं में बदलाव और नए जिलों के गठन की संभावनाओं पर आयोग की सिफारिशों के आधार पर सरकार फैसला लेगी।