फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: चम्याणा सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में दिसंबर से मिलेंगी सेवाएं

Thu, 09 Sep 2021 05:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल को लेकर फीडबैक दी है। केंद्र सरकार ने अस्पताल के लिए सड़क को चौड़ा करने के लिए आड़े आ रही फॉरेस्ट क्लीयरेंस का मामला जल्द निपटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चम्याणा सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में लोगों को दिसंबर से स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। केंद्र सरकार ने भी अगले महीने से मशीनरी और अन्य उपकरण भेजने की बात कही है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से 10 सुपर स्पेशिलिटी विभाग चम्याणा शिफ्ट होंगे। इनमें न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलाजी, नेफ्रोलॉजी, पीडियाट्रिक्स सर्जरी आदि शामिल हैं। सरकार ने अस्पताल के लिए पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती शुरू कर दी है। यह भर्ती कमीशन के माध्यम से होगी। अस्पताल के लिए डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल को लेकर फीडबैक दी है। केंद्र सरकार ने अस्पताल के लिए सड़क को चौड़ा करने के लिए आड़े आ रही फॉरेस्ट क्लीयरेंस का मामला जल्द निपटाने के लिए कहा है।  

उल्लेखनीय है कि सड़क हादसों में घायल होने वाले मरीजों का उपचार में चम्याणा में ही होगा। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में आने वाले मरीजों को चम्याणा अस्पताल के लिए शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में ओपीडी भी शुरू की जाएगी। आईजीएमसी से 10 विभाग शिफ्ट करने से दो से तीन मंजिलें खाली होंगी। इनमें मरीजों की सुविधा के लिए अतिरिक्त वार्ड बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


आईजीएमसी की ओपीडी शुरू करने में एनजीटी का पेच
आईजीएमसी में नई ओपीडी ब्लॉक शुरू करे में एनजीटी का पेच फंसा है। इसमें अतिरिक्त मंजिलों का निर्माण हुआ है। अब प्रदेश सरकार ने एनजीटी से छूट देने का मामला उठाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें