फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: मुख्य सचिव बोले- 100 से ज्यादा दिन से लंबित शिकायतों का जल्द निस्तारण करें अधिकारी

Mon, 11 Oct 2021 09:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने सभी जिलों के उपायुक्ताओं से लंबित प्रोजेक्टों को लेकर मिली जानकारी के आधार पर सचिवों को उपायुक्तों के साथ मिलकर दिक्कत दूर करने को कहा। साथ ही लंबित चल रहे प्रोजेक्टों को तेजी से और समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा। 
विज्ञापन
मुख्य सचिव राम सुभग सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर सोमवार को मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सौ दिन से ज्यादा समय से लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताई और उनके जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही निस्तारण होने वाली शिकायत करने वालो शिकायत कर्ता से फीडबैक को भी विभागीय सचिवों के साथ साझा करने को कहा। इससे पहले मुख्य सचिव ने पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, स्वास्थ्य जैसे महकमों से जुड़े जिलों में लंबित प्रोजेक्टों की भी समीक्षा की।

विज्ञापन


इस दौरान सभी जिलों के उपायुक्ताओं से लंबित प्रोजेक्टों को लेकर मिली जानकारी के आधार पर सचिवों को उपायुक्तों के साथ मिलकर दिक्कत दूर करने को कहा। साथ ही लंबित चल रहे प्रोजेक्टों को तेजी से और समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर किसी प्रोजेक्ट या चालू निर्माण कार्य में किसी तकनीकी परेशानी की वजह से काम रुकता है तो दिक्कत दूर करने के लिए विभागीय सचिव और उनके कार्यालय से संपर्क किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें