फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: डोईधार में भालू ने गाय को उतारा मौत के घाट, गोशाला का दरवाजा तोड़ किया हमला

Tue, 27 Jan 2026 10:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ननखड़ी

सार

 रामपुर बुशहर में भालुओं के आतंक का कहर लगातार जारी है। बीती रात नीरथ पंचायत के डोईधार गांव में भालू ने गोशाला में घुसकर गाभिन गाय पर हमला किया। 
विज्ञापन
भालू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल रामपुर के ग्रामीण इलाकों में लोग भालुओं से परेशान हैं। सोमवार रात को उपमंडल की नीरथ पंचायत के डोईधार गांव में भालू ने गोशाला में घुसकर गाय पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। भालू के हमले से गाय ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

प्रभावित किसान ने प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर भालू की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। हालांकि, मौके पर वन विभाग ने पिंजरा स्थापित किया है। सोमवार सुबह करीब 4 बजे भालू ने गोशाला में घुसकर गाभिन गाय पर हमला किया। स्थानीय निवासी रामानंद मेहता ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर भालू को पकड़ने की मांग की है। स्थानीय युवा विशाल, अनिल, विजय, अंकुश और अन्य ने बताया कि तीन महीने से इस क्षेत्र में भालू के हमले हो रहे हैं। इसमें 1 गाय की मौत और 3 घायल हुई हैं।

इससे पहले 13 जनवरी की रात को बड़ाच में एक व्यक्ति की गोशाला का दरवाजा तोड़कर गाय को मौत के घाट उतार दिया। क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का दिन के समय भी खेतों और बगीचों में जाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने और भालू को पकड़ने की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों की मांग के बाद वन विभाग ने भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन

भालुओं के हमले से 5 मवेशी की मौत, महिला, पुरुष भी जख्मी
पिछले करीब चार महीने से उपमंडल में मानव-भालू संघर्ष की घटनाओं ने हर किसी को चिंतित किया हुआ है। 14 सितंबर को रामपुर के डंसा पंचायत में भालू ने महिला और पुरुष पर हमला कर दिया था। 1 दिसंबर को ग्राम पंचायत भदावली में दो गाय मार डाली। 21 दिसंबर को शरण गांव से भी एक छोटे पशु उठाकर ले गया। 30 दिसंबर को टुटू गांव में भालू ने गोशाला में घुसकर बछड़े को मौत के घाट उतारा दिया। 13 जनवरी की रात को बड़ाच में एक किसान की गोशाला का दरवाजा तोड़कर गाय को मौत के घाट उतार दिया गया। इसके अलावा तहसील ननखड़ी और कोटगढ़ में भी भालुओं का कहर लगातार जारी है।

भालू के गाय पर हमला करने की सूचना मिली है। मौके पर वन विभाग के कर्मचारियों को भेजा गया है। विभाग की टीम भालू की तलाश कर रही है। मौके पर भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा स्थापित किया गया है। - नरेंद्र ठाकुर, रेंज अधिकारी, वन विभाग ननखड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें