हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के दभोटा पंचायत के बोदला गांव में एक विवाह समारोह में युवक ने पिस्टल से हर्ष फायरिंग की, जिससे छह साल की बच्ची घायल हो गई। बच्ची को घायल अवस्था में उसके पिता कुलविंद्र सिंह रोपड़ अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को पीजीआई रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची के हालत खतरे से बाहर है। पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार देर रात की है। बोदला गांव के सुरजीत की पोती का विवाह था। इस दौरान दुल्हन के परिजन शाम के समय जागो निकाल रहे थे। इस दौरान एक युवक बलबीर सिंह ने हवा में फायर किए। उसके बाद उसने जागो में नाचते हुए फायर किए।