इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शनिवार को टेस्ट के बाद चार नए पॉजिटिव मामले आए है। इनमें सर्वाधिक तीन मामले शिमला से और एक मामला सोलन से आया है। अब तक अस्पताल में 360 से अधिक मरीजों की स्क्रब की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
स्क्रब टायफस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शनिवार को टेस्ट के बाद चार नए पॉजिटिव मामले आए है। इनमें सर्वाधिक तीन मामले शिमला से और एक मामला सोलन से आया है। अब तक अस्पताल में 360 से अधिक मरीजों की स्क्रब की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जबकि छह मरीज इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। आईजीएमसी में शनिवार को 1297 मरीज उपचार के लिए आए। इनमें सर्वाधिक मरीज मेडिसन ओपीडी में इलाज के लिए आए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इनमें से कई मरीजों को बुखार था। चिकित्सकों ने एहतियातन स्क्रब के टेस्ट करवाए थे। इनमें से अब चार की स्क्रब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लिहाजा चिकित्सक इन मरीजों पर निगरानी बनाए रखे हुए हैं।
यह हैं लक्षण
स्क्रब टायफस होने पर मरीज को 104 से 105 डिग्री तक बुखार आता है। जोड़ो में दर्द और कंपकंपी के साथ बुखार आता है। शरीर टूटा हुआ लगता है। इसके अलावा गर्दन और बाजू के नीचे के अलावा कूल्हों के ऊपर गिल्टियां निकल आती हैं।
विज्ञापन
क्या करें
आईजीएमसी के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उष्येंद्र शर्मा ने कहा कि जो लोग खेतों में काम करने जाते हैं, वह गम बूट पहनकर जा सकते हैं। इसमें मरीजों को एजीथ्रोमाइसिन और बच्चों को डॉक्सीसाइक्लिन दवाई दी जाती है।
एक सप्ताह में 21 लोग आए कोरोना संक्रमित
जिला शिमला में पिछले एक सप्ताह में करीब 21 लोग कोरोना की बीमारी से संक्रमित आ गए हैं। इनमें संजौली, सेना अस्पताल, टुटू और टूटीकंडी से मामले सामने आए है।