फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाला: सीबीआई ने हिमाचल शिक्षा निदेशालय से तलब किया 300 विद्यार्थियों का रिकॉर्ड

Sun, 22 Aug 2021 02:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में तेजी लाने के लिए सीबीआई ने 16 संस्थानों की एक साथ जांच करने का फैसला लिया है। इसके लिए चार टीमों का गठन किया गया है। 
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

265 करोड़ रुपये के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने शिक्षा निदेशालय से रिकॉर्ड तलब कर लिया है। सीबीआई ने करीब 300 विद्यार्थियों की जानकारी मांगी है। जांच एजेंसी को इस रिकॉर्ड को एचपीई-पास से मिले रिकॉर्ड से सत्यापित करना है। निदेशालय ने रिकॉर्ड जुटाना शुरू कर दिया है। इसे जल्द ही जांच एजेंसी को सौंपा जाएगा। सूत्रों के अनुसार मामले से जुड़े संस्थानों के प्रबंधकों और बैंकों के अफसरों को जल्द ही पूछताछ के लिए तलब किया जा रहा है।

विज्ञापन


हालांकि शिक्षा निदेशालयों के छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़ी शाखा के तत्कालीन और वर्तमान के अधिकारियों और कर्मचारियों को समय-समय पर सीबीआई के शिमला कार्यालय में पूछताछ और मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के लिए बुलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में तेजी लाने के लिए सीबीआई ने 16 संस्थानों की एक साथ जांच करने का फैसला लिया है। इसके लिए चार टीमों का गठन किया गया है। अभी तक सीबीआई 11 संस्थानों की जांच पूरी कर चुकी है। इसमें सामने आया है कि शिक्षा निदेशालयों के तत्कालीन अधिकारियों, कर्मचारियों और बैंकों की मिलीभगत से इस घोटाले को अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें