फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: डोडरा क्वार में लाखों का गोलमाल, उद्यान विकास अधिकारी निलंबित

Wed, 05 May 2021 06:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहडू

सार

मामले की जांच के बाद एसडीएम ने उद्यान विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है। निलंबित अफसर तहसील कल्याण अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी देख रहा था। इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक लोगों को मकान बनाने के लिए राशि जारी हुई। 
विज्ञापन
निलंबित-सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के तहत डोडरा क्वार में गरीबों को घर बनाने के लिए दी जाने वाली राशि में लाखों का घोटाला सामने आया है। अपात्र लोगों को घर बनाने के नाम पर राशि जारी कर दी गई। शिकायत के बाद जब मामले की जांच की गई तो घोटाले का खुलासे हुआ। मामले की जांच के बाद एसडीएम ने उद्यान विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है। निलंबित अफसर तहसील कल्याण अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी देख रहा था। इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक लोगों को मकान बनाने के लिए राशि जारी हुई। करीब पंद्रह दिन पहले लोगों ने एसडीएम से शिकायत की थी कि पैसों के आवंटन में गड़बड़ी की गई है।

विज्ञापन


अपात्र लोगों को राशि जारी कर दी गई है। एक ही व्यक्ति को दो-दो बार राशि दे दी गई। इस पर एसडीएम ने जांच के लिए कमेटी बनाई। कमेटी ने जांच शुरू की। जांच के दौरान अधिकारी पर लगे आरोप सही पाए गए। इस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया है। इधर, लोगों ने उद्यान विभाग में भी दवाइयों के आवंटन की जांच की मांग भी उठाई है। नायब तहसीलदार मलक राम कश्यप ने उद्यान विकास अधिकारी को निलंबित करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप साबित हुए हैं। इसलिए अधिकारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कश्यप ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। इसमें और भी खुलासे हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें