फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र के बयान पर भाजपा ने किया पलटवार

Fri, 26 Jun 2015 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि चार्जशीट को कूड़ेदान में फेंकना है या वीरभद्र को जेल की हवा खानी है, यह कानून तय करेगा। चार्जशीट के आरोपों से वीरभद्र और उनके मंत्री तिलमिला गए हैं।
विज्ञापन


प्रेस बयान में सत्ती ने कहा कि जश्न की रैली में खाली बसें आईं और भीड़ जुटाने के लिए विभिन्न उद्योगों के मजदूरों और सरकारी कर्मचारियों को लाना पड़ा। उन्होंने कहा कि हम तो खुदा को सामने रखकर ही काम करते हैं, लेकिन वीरभद्र के गुनाहों को खुदा माफ नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि जो नेता अति उत्साह में हाथ तोड़ने की बातें कर रहे हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि यह हिमाचल है यहां अराजकता नहीं चलती। भाजपा के हाथ काटने वाला अभी तक पैदा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीबीआई की जांच से घबराई कांग्रेस ने चाहे रैली कर लोगों का ध्यान बांटने का काम किया है, लेकिन वीरभद्र अपने गुनाहों को छुपा नहीं सकते हैं। कहा कि रैली के नाम पर लूट की गई। एक माह तक अधिकारी दफ्तरों में नहीं बैठे, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें