फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में झमाझम बारिश, चोटियों पर हिमपात

Fri, 26 Jun 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में वीरवार को प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश हुई। हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में सुबह से लेकर दोपहर तक बारिश हुई। दोपहर बाद राजधानी शिमला में मौसम साफ हुआ। हालांकि बादलों की लुकाछिपी भी जारी रही।
विज्ञापन


वहीं किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों के अलावा स्पीति में बुधवार शाम और वीरवार को ताजा हिमपात हुआ। वीरवार को मनाली की ऊंची चोटियों मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, सेवन सीस्टर पीक, पतालसू पीक, मांगण कोट, हनुमान टिब्बा, देऊ टिब्बा तथा मनाली पास पर भी ताजा हिमपात हुआ है। इससे घाटी के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

ब्यास समेत घाटी के नदी नाले भी उफान पर हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के दौरान कहीं-कहीं बारिश होने की बात कही है। विभाग ने बताया है कि बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आई है। वीरवार को पावंटा साहिब में सर्वाधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। हिमाचल में 24 जून से मानसून ने दस्तक दे दी।
विज्ञापन


पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार मानसून ने एक सप्ताह पहले दस्तक दे दी है। 30 जून तक मौसम खराब ही बना रहेगा और अधिकतर क्षेत्रों में गर्ज के साथ बारिश के आसार हैं। निदेशक मौसम केंद्र शिमला मनमोहन सिंह ने बताया है कि मानसून के शुरुआती दौर में ही हिमाचल के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें