राजेश धीमान की जमानत जब्त हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद 384 वोट लेकर कमलजीत सिंह ने जीत दर्ज की। इनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे चानन मेहता को 290 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर 333 वोट लेकर रमन शर्मा विजयी रहे।
इस पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे अन्य उम्मीदवारों में प्रताप सिंह को 169, रोहित मेहता को 98 और आशा ठाकुर को 70 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर 341 वोट लेकर सुरेंद्र मोहन ने जीत दर्ज की। इस पद पर हुए सीधे मुकाबले में दूसरे प्रत्याशी कुशल चंद ठाकुर को 330 वोट मिले।
कार्यकारिणी सदस्य के नौ पदों पर चुन्नी लाल 366, महेंद्र कुमार 352, दीपिका ठाकुर 335, संजय कुमार 311, बलदेव कुमार 285, रमेश चंद 270, सोनिया मेहता 255, राकेश भारद्वाज 233 और विनोद कुमार 229 वोट लेकर विजयी घोषित हुए।
कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में दिनेश कुमार को 162, कृष्णा ठाकुर को 136 और रुपलाल मित्र को 100 वोट मिले। इन तीनों कर्मचारियों की जमानत जब्त हुई। 213 लेकर अमर सिंह चुनाव हार गए।
संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहे चार उम्मीदवारों में से तीन के नाम वापिस लेने पर प्रेम चंद धर्मा का चयन पहले ही निर्विरोध हो चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रदीप जसवाल ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। सचिवालय के अलावा राज्य लोक सेवा आयोग, राज्यपाल सचिवालय और लोकायुक्त के कार्यालयों में नियुक्त कर्मचारियों ने भी मतदान में भाग लिया।