फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh DGP: संजय कुंडू सेवानिवृत्त, नए डीजीपी की दौड़ में इनका नाम सबसे आगे

Tue, 30 Apr 2024 08:28 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंगलवार को डीजीपी संजय कुंडू सेवानिवृत्त हो गए। हालांकि, देर शाम तक नए डीजीपी को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई। नए डीजीपी को लेकर 3 नाम चर्चा में चल रहे हैं। 
विज्ञापन
डीजीपी संजय कुंडू हुए सेवानिवृत्त - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस विभाग में 35 वर्ष की सेवा के बाद डीजीपी संजय कुंडू मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। ऐसे में अब प्रदेश में नए पुलिस प्रमुख के नाम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, देर शाम तक नए डीजीपी को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई। राज्य सरकार ने आचार संहिता को देखते हुए पहले ही चुनाव आयोग से नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर अनुमति मांग रखी है। ऐसे में केंद्रीय चुनाव आयोग से अनुमति मिलने पर ही नए डीजीपी को लेकर अधिसूचना जारी होगी।

विज्ञापन


इन तीन नामों की चर्चा
नए डीजीपी को लेकर 3 नाम चर्चा में चल रहे हैं। इनमें 1989 बैच के एसआर ओझा, 1990 बैच के श्याम भगत नेगी और 1991 बैच के डॉ. अतुल वर्मा के नाम शामिल हैं। ओझा वर्तमान में डीजी (जेल) हैं। किन्नौर जिला से संबंध रखने वाले नेगी अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, जबकि डॉ. वर्मा वर्तमान में सीआईडी प्रमुख हैं। माना जा रहा है कि इन तीनों में से किसी एक को पुलिस विभाग का नया मुखिया नियुक्त किया जाएगा।

खुली जीप में सवार हुए डीजीपी, अधिकारियों ने रस्सों से खींचा वाहन
पुलिस लाइन भराड़ी में हुए विदाई समारोह में अधिकारियों ने अनूठे तरीके से कुंडू को विदाई दी। भराड़ी मैदान में संजय कुंडू एक खुली जीप में सवार हुए और पुलिस अधिकारियों ने डीजीपी के वाहन को रस्सों से खींचा। कुंडू ने सभी पुलिस अधिकारियों, जवानों व कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विदाई परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीजीपी, आईजी, जिला पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें