फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में 29 जून से सैनिटाइजेशन अभियान, शिक्षक भी बुलाए जाएंगे

Sat, 26 Jun 2021 10:25 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं से 2 दिन पहले सभी कॉलेज परिसरों में सैनिटाइजेशन होगा। कॉलेज प्रिंसिपलों को जरूरत के हिसाब से शिक्षकों को बुलाने के लिए कह दिया है। 
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में 29 जून से कोरोना वायरस से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन अभियान शुरू होगा। इसी दिन से कॉलेजों में शिक्षकों को भी बुलाना शुरू कर दिया जाएगा। शिक्षकों की देखरेख में सैनिटाइजेशन करवाया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जुलाई से शुरू होने जा रही है फाइनल ईयर की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं से 2 दिन पहले सभी कॉलेज परिसरों में सैनिटाइजेशन होगा। कॉलेज प्रिंसिपलों को जरूरत के हिसाब से शिक्षकों को बुलाने के लिए कह दिया है। 

उन्होंने कहा कि कॉलेजों में परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग पूरी तरह से तैयार है। 28 और 29 जून को फाइनल ईयर के विद्यार्थियों सहित 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें