फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोअर फागली में सफाई व्यवस्था हुई ठप, रास्तों में बह रही गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिहायशी इलाके में 20 दिन से फैली है गंदगी
विज्ञापन

बीमारियां फैलने का अंदेशा, आम जनता परेशान
मौके पर कंपनी ने चलाया है सीवरेज लाइन बदलने का काम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोअर फागली क्षेत्र में 20 दिन से सीढि़यों और रास्तों पर गंदगी बह रही है। रिहायशी इलाके के बीचोंबीच गंदगी बहने से सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। इससे इलाके में बीमारियां फैलने का अंदेशा है।
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद सिमी नंदा के अनुसार रोजाना सैकड़ों लोग इस रास्ते से गुजरते हैं। रास्ते पर फैली गंदगी से सभी परेशान हैं। सीवरेज से निचले क्षेत्रों के पेयजल स्रोत भी दूषित होने का खतरा पैदा हो गया है। पार्षद के अनुसार इस क्षेत्र में पेयजल कंपनी सीवरेज लाइन बदल रही है। पुरानी लाइन की जगह नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। 20 दिन से इसका काम चल रहा है। इस काम के चलते मौके पर जो पुरानी लाइन बिछी थी, उसे भी उखाड़कर गायब कर दिया है। अब ऊपरी क्षेत्रों के भवनों का सीवेज रास्तों पर बह रहा है। कई बार कंपनी को इसकी शिकायत की लेकिन कभी निर्माण सामग्री तो कभी मजदूर न होने का बहाना बनाकर काम टाला जा रहा है। पेयजल कंपनी के मैनेजर आदर्श भौटा ने कहा कि इस शिकायत को तुरंत दूर किया जाएगा। इस बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें