अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल के विकास में योगदान अविस्मरणीय: बिंदल
शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस 25 दिसंबर को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएगी। अटल का जन्मदिवस देशभर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है और प्रदेश के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हिमाचल प्रदेश के विकास की मजबूत नींव अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी, उसे प्रत्येक हिमाचलवासी को स्मरण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 25 दिसंबर को सुशासन दिवस, 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस और 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रदेशभर में सामूहिक रूप से सुना जाएगा। डॉ. बिंदल ने कहा कि ये तीनों दिन देश, प्रदेश और समाज को सेवा, सुशासन, राष्ट्रभक्ति और विकास के मूल्यों से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण अवसर हैं।