फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 माह बाद खुलेगा साई हॉस्टल धर्मशाला, कोविड निगेटिव रिपोर्ट पर ही मिलेगी एंट्री

Sun, 14 Feb 2021 11:20 AM IST
Krishan Singh सुनील समियाल, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण - फोटो : sai
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने पर 11 महीने बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) हॉस्टल 15 फरवरी को खोला जाएगा। खिलाड़ियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। साई हॉस्टल की प्रभारी सुनीता रानी ने बताया कि जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशानुसार 15 फरवरी से हॉस्टल खोलने की तैयारी चल रही है। हॉस्टल में कबड्डी, वॉलीबाल और एथलेटिक्स के अलावा खेलो इंडिया अकादमी के तहत खो-खो के करीब 58 खिलाड़ी रहते हैं।

विज्ञापन


सभी खिलाड़ी हिमाचल में विभिन्न जिलों से हैं। लॉकडाउन लगने पर साई प्रशासन ने खिलाड़ियों को घर भेज दिया था। ट्रेनरों और कोच ने कहा कि 11 माह से भी अधिक समय से हॉस्टल बंद हैं। खिलाड़ियों को ऑनलाइन ट्रेनिंग करवाई गई। उन्हें दोबारा फिट करने में समय लगेगा। इसके बाद प्रैक्टिस कर वे प्रतियोगिता के लिए तैयार हो सकेंगे। हॉस्टल खोलने की योजना बहुत पहले से थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से इसे स्थगित कर दिया गया। अब 15 फरवरी तक हॉस्टल खोलने के बाद खिलाड़ियों को बुलाया जा रहा है। प्रैक्टिस शुरू होने के साथ खिलाड़ियों के स्वास्थ्य की हर रोज जांच होगी।

छह दिन के क्वारंटीन के बाद होगा कोरोना टेस्ट
साई हॉस्टल की प्रभारी सुनीता रानी ने बताया कि साई हॉस्टल की सभी खिलाड़ियों को एक साथ नहीं बुलाया जाएगा। हॉस्टल खोलने के बाद खिलाड़ियों को 8-8 के ग्रुप में बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में आने वाले खिलाड़ियों को कोविड की निगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही एंट्री मिलेगी। इसके बाद  खिलाड़ियों को हॉस्टल में छह दिन तक क्वारंटीन कर दोबारा कोरोना टेस्ट किया जाएगा। निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही उन्हें रूटीन में अभ्यास करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें