फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत को प्लास्टिक कचरा मुक्त करने के लिए पेड़ों पर लटकाए बोरी के थैले, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 04 Oct 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंचायत को प्लास्टिक कचरा मुक्त करने के लिए सपनोट पंचायत के प्रगति महिला मंडल ने सैलानियों और आम राहगीरों से सड़क को साफ-सुथरा रखने के लिए अनूठा प्रयोग किया है।

विज्ञापन


महिलाओं ने खील कुफरी से माहूंनाग तक दस किलोमीटर सड़क किनारे टाट (बोरी) के थैले लटकाए हैं। ये महिलाएं लोगों से प्लास्टिक, टॉफी रैपर और अन्य कचरा इन थैलों में डालने का आह्वान कर रही हैं। 

यही नहीं, महिला मंडल की सदस्य सप्ताह में दो बार पंचायत के स्कूलों, सड़कों, दुकानों और गांवों में इधर-उधर बिखरे प्लास्टिक कचरे को एकत्रित भी करती हैं। पंचायत में अब तक ये कई क्विंटल प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर चुकी हैं। महिला मंडल स्वच्छता अभियान के बारे में गांव में जागरूक भी कर रहा है।
विज्ञापन


महिला मंडल की प्रधान बिमला देवी, सचिव बबली देवी और कोषाध्यक्ष प्रीति शर्मा ने सरकार की प्लास्टिक खरीदने की मुहिम की प्रशंसा करते हुए प्लास्टिक पैकिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की पैकिंग में आ रही खाने-पीने की चीजों के कारण ही अधिक गंदगी फैल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें