फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: हिमाचल प्रदेश के 58 छात्र अभी यूक्रेन में, मुख्यमंत्री बोले- सभी सुरक्षित, जल्द लौटेंगे वापस

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यूक्रेन में फंसे 58 छात्र सुरक्षित हैं। सरकार उनके संपर्क में है। उनकी घर वापसी के लिए प्रयास जारी हैं। अब तक हिमाचल प्रदेश के 418 विद्यार्थी स्वदेश पहुंच चुके हैं।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : एएनआई-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में अभी भी हिमाचल प्रदेश के 58 छात्र वहां फंसे हुए हैं। 418 छात्रों को घर तक सुरक्षित पहुंचाया गया है। ये जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सकुशल घर वापस लाने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि यूक्रेन से जिन 58 छात्रों की घर वापसी नहीं हो सकी है, उनसे और उनके परिजनों से सरकार संपर्क में है। इनमें से कुछ छात्र यूक्रेन में हैं और कुछ आसपास के देशों में हैं। सभी छात्र सुरक्षित हैं और जल्द ही उनके वापस आने की उम्मीद है।

हिमाचल सरकार जारी कर चुकी है हेल्पलाइन

यूक्रेन में फंसे लोगों से समुचित समन्वय के लिए राज्य सरकार ने एक हेल्पलाइन जारी की है। हेल्पलाइन पर अब तक जिन लोगों ने पंजीकरण करवाया है, उनमें से 418 विद्यार्थी भारत पहुंच चुके हैं। 

हर संभव प्रयास जारी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य सरकार ने भारत आने वाले सभी हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को निशुल्क घर लाने के लिए व्यवस्था की है।

छात्रों का बढ़ाएं मनोबल 

मुख्यमंत्री ने वहां फंसे विद्यार्थियों के माता-पिता से उनका मनोबल बढ़ाने का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निरंतर भारत सरकार और विदेश मंत्रालय के संपर्क में है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें