फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी-त्योहारी से बाजारों में रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के मुहूर्त होने से बाजार हुए गुलजार
विज्ञापन

शिमला। शादी समारोहों और त्योहारी सीजन के चलते राजधानी के बाजारों में ग्राहकों की खूब भीड़ उमड़ रही है। वीकेंड पर शनिवार को शहर के बाजारों में भारी भीड़ रही।
कारोबारियों के अनुसार इन दिनों शादियों के काफी मुहूर्त हैं। अगले दो हफ्ते तक शादी समारोह जारी रहेंगे। ऐसे में कपड़ों, जूतों, ज्वैलरी समेत राशन की भी जमकर खरीदारी हो रही है। शादी समारोह के अलावा नवरात्रों के व्रत से जुड़े सामान की भी खूब मांग है। त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर के इलेक्ट्रानिक कारोबारियों ने भी डिस्काउंट ऑफर देकर ग्राहकों को लुभाना शुरू कर दिया है। कई कारोबारियों ने सेल लगा दी है। इसके चलते बाजारों में खूब भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीकेंड पर शनिवार को सैलानी भी काफी संख्या में शिमला पहुंचे हैं। रविवार को भी बाजारों में खूब भीड़ उमड़ने की संभावना है। कारोबारियों ने कहा कि बीते साल की तुलना में इस बार दीवाली पर कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। पहले नवरात्र से ही कारोबारी 40 से 60 फीसदी तक बढ़ गया है। शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष हरजीत मंगा ने कहा कि त्योहारी सीजन कारोबारियों के लिए अहम है। बाजारों में रौनक लौटी है जिससे कारोबार बढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें