फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग: सड़क पर मिट्टी की बोरियां बिछाकर बसों को पहुंचाया केलांग

Thu, 30 Dec 2021 02:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) 

सार

धुंधीं-मनाली में बर्फबारी से फंसीं एचआरटीसी की दस बसों को तीन दिन बाद सुरक्षित निकाला गया। 
विज्ञापन
कुल्लू-केलांग बस सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजा बर्फबारी होने से एचआरटीसी केलांग डिपो की बसें धुंधी और मनाली में ही फंस गई थीं। इन बसों को बुधवार को तीन दिन बाद बस अड्डा केलांग पहुंचाया गया है। सड़क पर बर्फ जमने के कारण इन बसों को धुंधी से जिला मुख्यालय केलांग पहुंचाना चालकों-परिचालकों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। तीन दिन बाद मौसम साफ होने पर निगम के कर्मचारी बसों को केलांग पहुंचाने में कामयाब रहे। हालांकि सड़क पर फिसलन होने की वजह से बसें चढ़ाई नहीं चढ़ पा रही थीं। ऐसे में कर्मचारियों को सड़क पर मिट्टी से भरी बोरियां बिछाकर बसों को निकालना पड़ा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का तापमान दिन के समय में भी शून्य से नीचे चला जाता है। जिसके चलते सड़क पर पानी जमना आम बात है। वहीं 26 दिसंबर को अटल टनल के दोनों किनारों पर बर्फबारी होने से  धुंधी से केलांग डिपो की बसें फंस गईं। इन बसों को निकालने के लिए निगम की टेक्निकल टीम रवाना की गई। 

लेकिन फिसलन अधिक होने से टीम को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। केलांग तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए कई जगह पर मिट्टी की बारियां बिछाकर बसों को निकालना पड़ा। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि बुधवार को निगम की  बसों को सुरक्षित केलांग पहुंचाया गया है। चालक-परिचालकों समेत टेक्निकल टीम ने विपरीत परिस्थितियों में बेहतर कार्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें