फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtang Pass: रोहतांग मार्ग राहनीनाला तक बहाल, बर्फीली वादियों तक पहुंचे पर्यटक, जमकर की मस्ती

Thu, 14 May 2026 07:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/सोलंगनाला।

सार

पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा मार्ग पर स्थित राहनीनाला पर्यटकों के लिए बहाल हो गया है। गुरुवार को लगभग 200 पर्यटक वाहन राहनीनाला तक गए। 
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा की बहाली में जुटा बीआरओ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देसी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा मार्ग पर स्थित राहनीनाला पर्यटकों के लिए बहाल हो गया है। गुरुवार को लगभग 200 पर्यटक वाहन राहनीनाला तक गए। यहां से रोहतांग कुछ ही दूरी पर है। बीआरओ ने इसी सप्ताह रोहतांग पर्यटकों के लिए बहाल करने का लक्ष्य रखा है। कुछ लोग पैदल रोहतांग पहुंचे। इस सीजन में रोहतांग दर्रा की पहली तस्वीर भी सामने आई है। अब तक पर्यटकों को मढ़ी तक भेजा जा रहा था। मढ़ी से नीचे ब्यास नाला में बर्फ पिघलने के बाद स्थानीय टैक्सी ऑपरेटर पर्यटकों को राहनीनाला तक भेजने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को प्रशासन ने परमिट लेकर मढ़ी की ओर गए सभी वाहनों को राहनी नाला तक भेजा। राहनीनाला में पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। रोहतांग दर्रे तक बर्फ हटाने के कार्य में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार मौसम खराब होने से बर्फ हटाने के कार्य में बाधा हो रही है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद पुनः बर्फबारी होने से कई किलोमीटर सड़क से दो से तीन बार बर्फ हटानी पड़ी। राहनीनाला से रोहतांग के इलाके में यह समस्या अधिक रही। बीआरओ के कमांडर गौरव ने बताया कि सड़क बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी सप्ताह रोहतांग पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पर्यटकों को राहनीनाला तक भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें