फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बीएड-डीएलएड प्रशिक्षु दूसरे जिलों में भी कर सकेंगे प्रशिक्षण, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश

Thu, 14 May 2026 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश के बीएड और डीएलएड प्रशिक्षुओं को अब अपनी सुविधा और निवास स्थान के अनुसार दूसरे जिलों के स्कूलों में भी शिक्षक प्रशिक्षण करने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
शिक्षक प्रशिक्षण(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बीएड और डीएलएड प्रशिक्षुओं को अब अपनी सुविधा और निवास स्थान के अनुसार दूसरे जिलों के स्कूलों में भी शिक्षक प्रशिक्षण करने की अनुमति मिलेगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा है कि प्रशिक्षुओं की पसंद के अनुसार स्कूल आवंटन में अनावश्यक बाधा न डाली जाए। निदेशालय को शिकायतें मिल रही थीं कि कई बीएड कॉलेज और डीएलएड संस्थान प्रशिक्षुओं की सूची में उनके गृह क्षेत्र या पसंद के नजदीकी दूसरे जिलों के स्कूलों का विकल्प भेज रहे हैं। संबंधित उपनिदेशक उन विकल्पों के अनुसार स्कूल आवंटित नहीं कर रहे थे। निदेशालय ने इसे 6 जनवरी 2026 को जारी निर्देशों के विपरीत माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षुओं की रहने की सुविधा और व्यावहारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनके गृह क्षेत्र अथवा पसंद के स्थान के स्कूल आवंटित किए जा सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर दूसरे जिले के स्कूलों में भी प्रशिक्षण की अनुमति दी जा सकेगी, बशर्ते निर्धारित प्रशिक्षु सीमा का पालन हो। निदेशालय ने सभी उपनिदेशकों को निर्देश दिए हैं कि वे आपसी समन्वय के साथ दूसरे जिलों के स्कूल भी आवंटित करें। संबंधित स्कूल कॉम्प्लेक्स हेड और जिला उपनिदेशक को इसकी सूचना देना भी अनिवार्य किया गया है। निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि यदि किसी स्तर पर इन निर्देशों की अनदेखी पाई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें