फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: रोहित बोले- शिक्षा विभाग में भरेंगे छह हजार पद, दूरदराज क्षेत्रों में प्राथमिकता पर होगी तैनाती

Thu, 12 Oct 2023 07:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)

सार

प्रदेश सरकार शिक्षा विभाग में जल्द छह हजार पद भरेगी। इसके लिए कवायद जारी है और शिक्षकों की तैनाती दूरदराज के क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। यह बात बागीपुल में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कही।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार शिक्षा विभाग में जल्द छह हजार पद भरेगी। इसके लिए कवायद जारी है और शिक्षकों की तैनाती दूरदराज के क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। यह बात बागीपुल में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की कमी होगी, वहां भी प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों की तैनाती होगी। मंत्री वीरवार को निरमंड खंड के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागीपुल में स्कूलों के जिला स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद हुए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षण कार्य में गुणवत्ता लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में सरकार ने करीब 6 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए स्वीकृत पदों में से 2252 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे। रोहित ठाकुर ने बागीपुल स्कूल के कला मंच के निर्माण के लिए 15 लाख और छात्राओं की प्रस्तुति के लिए 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर उप निदेशक कुल्लू शांति लाल, एसडीएम निरमंड मनमोहन, कृषि एवं बागवानी विकास बैंक के निदेशक देवेंद्र नेगी, डीएसपी चंद्रशेखर, बीडीसी आनी की अध्यक्ष विजय कंवर सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें