मशीन से धूल सोखकर हिमाचल की सड़कें साफ की जाएंगी और सोखी गई धूल का इस्तेमाल टाइलें बनाने में किया जाएगा। हिमाचल में नई तकनीक से सड़कों की सफाई शुरू होने जा रही है। डस्ट स्वीपिंग मशीन की मदद से हिमाचल में बढ़ती धूल को कम करने की कोशिश की जाएगी।
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पीपीपी मोड पर निजी कंपनी की ओर से विकसित इस मशीन को निकायों को उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वातावरण में प्रदूषण फैलाने वाली धूल को कम किया जा सके।