मुख्य सचिव ने कहा है कि सचिवों की समिति की बैठक हर महीने पहले मंगलवार को आयोजित की जाएगी, जबकि उपायुक्तों के साथ हर महीने के पहले बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बात होगी ताकि कार्यों का अनुश्रवण किया जा सके और सुशासन की दिशा में राज्य और आगे बढ़े।
नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए सरकार के सभी स्तरों पर कार्यों के नियमित अनुश्रवण को सुनिश्चित बनाएंगे। उन्होंने सरकार की सभी प्रमुख घोषणाओं और योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के सचिवों के प्रयासों को भी सराहा।
मुख्यमंत्री की घोषणाओं, बजट आश्वासनों, खर्च, मंत्रिमंडल के निर्णयों, सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों, न्यायिक मामलों और समयबद्ध नागरिक सेवाओं को लेकर सभी निदेशालयों तथा फील्ड कार्यालयों की हर महीने समीक्षा की जाएगी। राज्य सचिवालय में नीतिगत मामलों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।