फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से 200 भेड़-बकरियों की मौत, पत्थर लगने से चालक घायल

Fri, 30 Aug 2019 12:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजली गिरने से चिड़गांव तहसील के विकास खंड छौहारा की संदासली पंचायत के जंगल कायत थाच में करीब 200 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। बिलासपुर में चलते ट्रक पर मलबा गिरने से चालक घायल हो गया।

विज्ञापन


हमीरपुर में अंधड़ से मक्की की फसल तबाह हो गई। पांवटा में डैम का पानी छोड़ने से खेत बह गए। राजधानी शिमला में भी शुक्रवार तड़के बादल बरसे। दिन में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली।

शाम को शहर में धुंध छा गई। शनिवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तूफान ने मक्की की फसल खराब

हमीरपुर की ग्राम पंचायत नारा के तहत गांव ज्याणा खरूणी, नारा ज्याणा व अन्य गांवों में गुरुवार रात को तूफान ने मक्की की फसल खराब कर दी। चंबा के मरेड़ी सिल्लाघ्राट मार्ग पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण अवरुद्ध हो गया। इस कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतें पेश आईं। विभाग ने मौके पर मशीनरी भेजकर मार्ग बहाल किया। इसके अलावा चंबा-जुम्महार मार्ग पर भी भूस्खलन हुआ।

जिले में बारिश के बाद मार्गों पर भूस्खलन जारी है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर बने हिम शक्ति जलविद्युत परियोजना के बांध का पानी अचानक छोड़ने पर किसानों के 20 से ज्यादा खेत और उसमें बीजी गई फसल पानी के साथ बह गई।किसानों का आरोप है कि पावर प्रोजेक्ट द्वारा बांध के सभी गेट खोलने से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।

इससे बांध का सारा पानी उनके खेतों में घुस गया। परिणामस्वरूप खेतों की सुरक्षा दीवारें भूमि कटाव की भेंट चढ़ गईं। उधर, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 36.0, बिलासपुर में 32.7, कांगड़ा में 31.9, भुंतर में 31.8, सोलन में 30.5, सुंदरनगर में 30.2, चंबा में 30.2, नाहन में 29.9, धर्मशाला में 27.6, शिमला में 24.2, केलांग में 23.9 और डलहौजी में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें