हिमाचल प्रदेश की राजधानी ढली थाना के तहत चमियाना में निर्माणाधीन टनल के पास जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा उस समय हुआ जब जेसीबी चालक भट्ठाकुफर में टायर में हवा भरवाने के बाद बेस कैंप की ओर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों ने चारों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों में सुखदेव सिंह राणा (31) पुत्र बख्तावर सिंह निवासी बलोली डाकघर बेहल तहसील एवं जिला आनंदपुर साहिब, हरिराम सिंह (30) पुत्र ओंकार सिंह वीपीओ चंगाव तहसील निचार जिला किन्नौर शामिल हैं। घायलों में चरणजीत सिंह पुत्र देहा सिंह निवासी गांव चंदपुर बेला पीओ कोटला पावर हाउस तहसील आनंदपुर साहिब पंजाब शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।