सोलन जिले के पर्यटन स्थल कसौली और चायल में भी ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है। कसौली में जहां ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक बताई जा रही है, वहीं चायल में यह आंकड़ा 70 फीसदी से अधिक पहुंच गया है। पर्यटकों को सबसे नजदीक व पसंदीदा जगह कसौली, शिमला, मनाली, धर्मशाला व चायल है। जहां पर हर वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ रहती है। उधर, होटल एसोसिएशन चायल के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने कहा कि वीकेंड पर चायल में ऑक्यूपेंसी बढ़ी है। छुट्टियों के चलते पर्यटकों ने हिमाचल का रुख किया है। आगामी दिनों में भी ऑक्यूपेंसी बढ़ने के आसार हैं। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि मौसम के बदले मिजाज ने पर्यटकों की उम्मीदें पूरी कर दी हैं। शहर के होटलों में इन्क्वायरी के साथ में एडवांस बुकिंग बढ़ी है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।