फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: ज्वाला माता मंदिर के पास जेसीबी मशीन खाई में गिरी, ऑपरेटर सहित दो लोगों की माैत

Sat, 19 Apr 2025 06:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

ढली थाना के तहत चमियाना में निर्माणाधीन टनल के पास जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी ढली थाना के तहत चमियाना में निर्माणाधीन टनल के पास जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा उस समय हुआ जब जेसीबी चालक भट्ठाकुफर में टायर में हवा भरवाने के बाद बेस कैंप की ओर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों ने चारों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतकों में सुखदेव सिंह राणा (31) पुत्र बख्तावर सिंह निवासी बलोली डाकघर बेहल तहसील एवं जिला आनंदपुर साहिब, हरिराम सिंह (30) पुत्र ओंकार सिंह वीपीओ चंगाव तहसील निचार जिला किन्नौर शामिल हैं। घायलों में चरणजीत सिंह पुत्र देहा सिंह निवासी गांव चंदपुर बेला पीओ कोटला पावर हाउस तहसील आनंदपुर साहिब पंजाब शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे की बताई जा रहा है। जेसीबी नंबर पीबी 06 बीए 5827 का चालक सुखदेव राणा शिफ्ट खत्म करने के बाद भट्ठाकुफर में टायर में हवा भरवाने के लिए गया था। इसके बाद वह बेस कैंप की ओर लौट रहा था। इस दौरान जेसीबी में चार लोग सवार थे। जेसीबी ज्वाला माता मंदिर के पास पहुंची तो किसी कारणवश चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और जेसीबी 50 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस दौरान एक व्यक्ति सड़क के नजदीक ही गिर गया और तीन सवार खाई में जा गिरे।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी फौरन घटनास्थल पर पहुंचे तथा हादसे की सूचना पुलिस को देने के साथ ही चारों घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही केस दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन भी शुरू कर दी है। घायलों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें