फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: मोदी की रैली में गए लोगों को छोड़कर लाैट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Sat, 25 May 2024 06:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)

सार

सिरमौर और शिमला की सीमा के साथ धारटू खाड़ी के पास शुक्रवार रात निजी बस  दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
धारटुखाड़ी नाला में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर और शिमला की सीमा के साथ धारटू खाड़ी के पास शुक्रवार रात निजी बस  दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। यह बस सोलन-पुलबाहल-जोड़ना रूट पर चलती थी। शुक्रवार को भाजपा की नाहन में हुई प्रधानमंत्री की रैली के लिए गए लोगों को देवठी मझगांव छोड़कर बस जोड़ना जा रही थी।

विज्ञापन


चालक कपिल उर्फ डिम्पल (30) पुत्र लोक बहादुर विकास खंड राजगढ़, पंचायत भुईरा के गांव थनोगा का निवासी था। कपिल अपने पीछे माता-पिता, पत्नी समेत पांच बेटियों का परिवार छोड़ गया है। उसकी मौत की सूचना मिलते ही समूचा क्षेत्र शोक में डूब गया। हादसे में परिचालक महेश कुमार पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव भरहटी डाकघर शरगांव तहसील राजगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल सोलन में उपचार चल रहा है।

पुलिस को हादसे की सूचना शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे मिली। सूचना मिलते ही चौपाल पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम चौपाल में करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। भुईरा पंचायत के पूर्व प्रधान रामगोपाल ने बताया कि मृतक कपिल का अंतिम संस्कार उनके गांव थनोगा में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें