फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: रोहतांग दर्रा जाने के लिए पर्यटकों में मारामारी, ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 25 May 2024 05:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

रोहतांग दर्रा जाने के लिए पर्यटकों में मारामारी मची हुई है। 
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा में सैलानियों का मेला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 से 55 फुट ऊंची बर्फ की दीवारों के बीच रोमांच का सफर कर मुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा पहुंचने के लिए पर्यटक क्रेजी हो गए हैं। रोहतांग जाने के लिए मिलने वाले ऑनलाइन परमिट एडवांस में बुक हो गए हैं। आगामी तीन दिन तक परमिट के लिए पर्यटन विभाग की साइट का स्लॉट बुक हो गया गया है। खास यह है कि मनाली आने से पहले पर्यटक रोहतांग का परमिट हासिल कर रहे हैं। उसकी के बाद ही मनाली आने का कार्यक्रम फाइनल किया जा रहा है। शनिवार को भी बड़ी संख्या में सैलानी बर्फ के दीदार के लिए रोहतांग पहुंचे।

विज्ञापन


इससे ट्रैफिक जाम हो गया। मढ़ी से लेकर रोहतांग दर्रा तक पर्यटकों का मेला लग गया। एनजीटी के आदेशानुसार रोहतांग के लिए रोजाना 1,200 वाहन जा सकते हैं। इनमें डीजल के 4,00, जबकि पेट्रोल इंजन के 8,00 वाहनों को जाने की अनुमति है। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि परमिट लेकर अब पर्यटकों को रोहतांग तक भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें