फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: चंबा से अमृतसर जा रही एचआरटीसी बस सड़क पर पलटी, एक यात्री की माैत, 12 घायल

Sat, 07 Sep 2024 02:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा

सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक यात्री की माैत हो गई, जबकि 12 घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के मामून कैंट के पास बीती रात को हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक यात्री की माैत हो गई, जबकि 12 घायल हुए हैं। हादसा अल सुबह करीब 4:30 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार चंबा से अमृतसर जा रही एचआरटीसी बस मामून कैंट में एक रिजॉर्ट के पास अनियंत्रित हो सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 40 यात्री माैजूद थे। मृतक की पहचान 20 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी खर्जिजां जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन


घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें अधिकतर लोग चंबा के हैं। वहीं तीन घायल बिहार और दो अमृतसर के हैं। घायलों को गाड़ियों के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की पुष्टि करते हुए आरएम शुगल सिंह ने बताया कि यात्रियों को दूसरी बस के जरिये गंतव्य तक भेजा गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घायलों में चंबा निवासी संजय, रनवीर, उर्मिला, आशा, पीयूष, जितेंद्र कुमार, संजना कुमारी, अमृतसर से रोहित व अभय, बिहार से सुशील साहनी, नगीना देवी व ललीता देवी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें