फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की पहली फिल्म हिट कराने मां चिंतपूर्णी के दर पहुंचे थे ऋषि कपूर

Thu, 30 Apr 2020 06:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमन शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की हिमाचल के देवी-देवताओं के प्रति गहरी आस्था थी। वर्ष 2007 में बेटे रणवीर कपूर की फिल्म सांवरिया के रिलीज होने से पहले ऋषि कपूर प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना और अरदास करवाई थी। मां के दरबार में माथा टेककर फिल्म की सफलता की कामना की थी। 

विज्ञापन


पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा ने बताया कि साल 2007 में ऋषि कपूर करीब एक घंटा मंदिर में रुके थे। इस दौरान उन्हें मां की विशेष चुनरी भेंट की गई। रविंदर ने बताया कि ऋषि कपूर मिलनसार व्यक्ति थे। जब वे चिंतपूर्णी मंदिर आए थे तो उनके प्रशंसकों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी।

गुरुवार को उनके अचानक निधन पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों ने भी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पुजारी रविंदर छिंदा, मास्टर केवल कृष्ण कालिया, रामदेव कालिया, अजीत पराशर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को उनकी कमी हमेशा खलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें