फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर का शिमला से था गहरा नाता, जाखू में ली थी चाय की चुस्कियां

Thu, 30 Apr 2020 05:13 PM IST
Krishan Singh सुमित ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
ऋषि कपूर का शिमला से था गहरा नाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर का हिमाचल से भी गहरा नाता रहा। पहाड़ों की रानी में शूटिंग के लिए ऋषि कपूर तीन बारे आए थे। 2016 जनवरी से फरवरी तक पूरा एक महीना शिमला में रुके।

विज्ञापन


चेल्सी स्कूल परिसर में सनम रे फिल्म के कई सीन फिल्माए गए थे। आइजीएमसी के पूर्व एमएस डॉ. रमेश चंद ने भी फिल्म में किरदार अदा किया। डॉ. रमेश ने बताया कि ऋषि कपूर का स्वभाव बहुत अच्छा था। वे आम इंसान की तरह व्यवहार करते थे। उन्होंने एक्टिंग के कुछ टिप्स भी उन्हें दिए।  इसके अलावा शिमला के कई कलाकारों ने इस महान एक्टर के साथ काम किया। 

बहल प्रोडक्शन हाउस के विशाल बहल ने बताया कि चिंटू जी, सनम रे और एक अन्य फिल्म की शूटिंग ऋषि कपूर ने शिमला में की थी। इसी बीच यहां से वे जाखू मंदिर गए थे। भगवान हनुमान के दर्शनों के बाद उन्होंने परिसर कैंटीन में चाय की चुस्कियां भी ली थी। मौजूद स्टाफ के साथ फोटो भी खिंचवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें