फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन के बजाय गाड़ी में चंबा और सलूणी घूमता रहा व्यक्ति, केस दर्ज

Thu, 30 Apr 2020 03:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के हमीरपुर से चंबा पहुंचा होम क्वारंटीन किया गया व्यक्ति अपनी गाड़ी में सवार होकर चंबा शहर और सलूणी में घूमता रहा। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चमन लाल, निवासी गांव धरभीयाल, डाकघर सुदियाल, तहसील नादौन, हमीरपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चमन लाल 28 अप्रैल को हमीरपुर से चंबा पहुंचा।

विज्ञापन


इसे प्रशासन की ओर से होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए थे। व्यक्ति ने मुगला में क्वार्टर लिया है। होम क्वारंटीन होने के बजाय यह अपनी निजी गाड़ी में चंबा शहर और सलूणी क्षेत्र में घूमता रहा। सरकार के आदेशों को दरकिनार करने पर विभिन्न धाराओं में चमन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें