फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: कृषि विश्वविद्यालय भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

Tue, 22 Feb 2022 08:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के संयुक्त निदेशक डा. हृदयपाल सिंह ने कहा कि परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। विवि ने यह परीक्षा विभिन्न पदों के लिए करवाई थी। 
विज्ञापन
 कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में साल 2021 में कई पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम विवि ने मंगलवार को घोषित कर दिया है। इसे अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। विवि ने यह परीक्षा विभिन्न पदों के लिए करवाई थी। इसमें दो लाइब्रेरी सहायक, एक जूनियर प्रोफेशनल सहायक, दस फील्ड सहायक, नौ लैबोरेटरी अटेंडेंट, चार क्लर्क, पांच स्टेनो टाइपिस्ट और 50 जूनियर आफिस सहायकों के पदों के लिए 2021 में लिखित परीक्षा हुई थी। विवि के संयुक्त निदेशक डा. हृदयपाल सिंह ने कहा कि परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन


असिस्टेंट लाइब्रेरियन का एक पद भरा, दो रह गए खाली 
वहीं, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन पोस्ट कोड 827 के तीन पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें महज एक पद भरा गया है, जबकि दो पद अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रहे हैं। इन पदों के लिए 1233 ने आवेदन किया था। इनमें से 263 पात्र पाए गए। लिखित परीक्ष में 27 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इनमें से दस ने लिखत परीक्षा उत्तीर्ण की। जिन्हें बीती 27 जनवरी को मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि रोलनंबर 827000062 चयनित हुई हैं, जबकि दो पद पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण खाली रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें