फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: नाचन के विधायक विनोद के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोर्ट से मांगी अनुमति

Tue, 09 Apr 2024 10:03 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

मंडी जिले के नाचन के विधायक विनोद कुमार पर सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस अधिकारी से कथित उलझने के मामले में कोर्ट से कार्रवाई की  अनुमति मांगी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नाचन के विधायक विनोद कुमार पर सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस अधिकारी से कथित उलझने के मामले में कोर्ट से कार्रवाई की  अनुमति मांगी है। सूत्रों के मुताबिक बीते दिनों आईटीबीपी अधिकारी की अंत्येष्टि के दौरान नाचन विधायक की पुलिस अधिकारी से कहासुनी हो गई। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो संबंधित अधिकारी को तलब कर मामले की रिपोर्ट ली। 

विज्ञापन

अधिकारी से पूरी रिपोर्ट लेने के बाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस अधिकारी से उलझने, पुलिस की मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने के लिए विभिन्न धाराओं के तहत रिकॉर्ड दर्ज किया और केस दर्ज करने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मामला मजबूत बनाने के लिए विधायक से संबंधित पूर्व मामलों का भी जिक्र भी किया है। इसमें एक एसडीएम के साथ हुई कहासुनी का भी उल्लेख है। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामला करीब दो सप्ताह पुराना है। 186 की रिपोर्ट रिकॉर्ड की गई है। उधर, नाचन के विधायक विनोद कुमार ने इस मामले को लेकर अनभिज्ञता जताई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें