किस कक्षा के लिए कितनी किताबें हुईं प्रिंट
शिक्षा बोर्ड की ओर पहली और दूसरी कक्षा के लिए चार-चार किताबें प्रकाशित की गई हैं। इसके अलावा तीसरी कक्षा के लिए पांच, चौथी के लिए पांच, पांचवीं के लिए सात, छठी के लिए 26, सातवीं कक्षा के लिए 21, आठवीं के लिए 25, नौवीं के लिए 33, जबकि 10वीं कक्षा के लिए 26 विषयों के लिए किताबें जारी की गई हैं। वहीं 11वीं कक्षा के लिए 27 और 12वीं कक्षा के लिए 25 के करीब किताबें शामिल हैं।
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार किताबों के दामों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की है। कुछ विषयों में ही मात्र एक से पांच रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अधिकतर किताबों के दाम पिछले शैक्षणिक सत्र के दामों के मुताबिक ही हैं। किताबों के दाम पेजों की संख्या की कमी और बढ़ोतरी पर निर्भर करते हैं। -डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला
किताबों के नए और पुराने रेट (रुपये में)
| कक्षा |
किताब का नाम |
नया मूल्य |
पुराना मूल्य |
| 9वीं |
हिंदी |
65 |
65 |
| 9वीं |
अंग्रेजी |
72 |
72 |
| 9वीं |
विज्ञान |
152 |
152 |
| 9वीं |
गणित |
149 |
149 |
| 10वीं |
हिंदी (क्षितिज) |
63 |
63 |
| 10वीं |
अंग्रेजी (फर्स्ट फाइट) |
74 |
74 |
| 10वीं |
विज्ञान |
190 |
190 |
| 10वीं |
गणित |
156 |
156 |
| 11वीं |
हिंदी (अंतरा) |
78 |
72 |
| 11वीं |
अंग्रेजी (हॉर्नबिल) |
55 |
55 |
| 11वीं |
गणित |
198 |
198 |
| 11वीं |
बायोलॉजी |
200 |
300 |
| 11वीं |
फिजिक्स-1 |
130 |
130 |
| 11वीं |
केमिस्ट्री-1 |
155 |
155 |
| 12वीं |
हिंदी (अंतरा-2) |
82 |
75 |
| 12वीं |
अंग्रेजी (कोर) |
55 |
50 |
| 12वीं |
गणित-1 |
120 |
120 |
| 12वीं |
बायोलाॅजी |
170 |
170 |
| 12वीं |
केमिस्ट्री-1 |
170 |
170 |