फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को राहत : डीडीयू अस्पताल में एनेस्थीसिया चिकित्सक की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। डीडीयू अस्पताल में अब ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया चिकित्सक की समस्या नहीं रहेगी। अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती कर दी गई है। अब अस्पताल में दो एनेस्थीसिया चिकित्सक हो गए हैं। अस्पताल में एक एनेस्थीसिया चिकित्सक सेवाएं दे रहा था। इस चिकित्सक को भी आईजीएमसी से डेपुटेशन पर लाया गया है। एक चिकित्सक होने के चलते कई ऑपरेशन टालने पड़ते थे। अब ऐसा नहीं होगा। अस्पताल में रोजाना पांच से सात ऑपरेशन होते हैं। लगातार ड्यूटी होने के कारण एक चिकित्सक को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी, लेकिन अब इस समस्या का समाधान हो गया है। मरीजों को भी इसका लाभ होगा। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार ने अस्पताल में एक एनेस्थीसिया चिकित्सक की तैनाती दी है।
विज्ञापन

कोरोना जांच में मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव
शिमला। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) में कोरोना की सैंपलिंग बढ़ाई गई है। अस्पताल में वीरवार को 67 मरीजों की जांच की गई। एक मरीज की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज को चिकित्सकों ने सात दिन के लिए होम आईसोलेशन पर भेज दिया है। जिले में अब कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 56 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें