फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को राहत: 20 फीसदी कम हुआ शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी का किराया

Wed, 12 Jan 2022 08:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीएम जयराम ठाकुर ने कुछ दिन पहले ही शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी की दरें कम करने का मुद्दा नई दिल्ली में पवन हंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजीव राजदान से उठाया था। वर्तमान में शिमला से धर्मशाला के लिए सीधी फ्लाइट नहीं है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी का किराया 20 फीसदी कम किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पवन हंस कंपनी से किराया घटाने का यह मसला उठाया गया था। इसे घटा दिया गया है। सीएम जयराम ठाकुर ने कुछ दिन पहले ही शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी की दरें कम करने का मुद्दा नई दिल्ली में पवन हंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजीव राजदान से उठाया था।

विज्ञापन


वर्तमान में शिमला से धर्मशाला के लिए सीधी फ्लाइट नहीं है। पहले हेली टैक्सी शिमला से मंडी जाती है और उसके बाद यह मंडी से धर्मशाला पहुंचती है। शिमला से धर्मशाला का वर्तमान में किराया 7300 रुपये के आसपास रहता है। यह शिमला से मंडी या मंडी से धर्मशाला का 3665 रुपये है। उन्होंने कहा कि शिमला से उड़ान अब संजौली हेलीपोर्ट से भी संभव होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें