फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ अस्पताल में लगेंगे 60 अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएमसी की टीम ने निदेशक चिकित्सा शिक्षा को सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन

जिले रामपुर, सराहन और किन्नौर के दौरे पर गई थी टीम
सुमित ठाकुर
शिमला। जिला किन्नौर के रिकांगपिओ अस्पताल के दौरे पर गई आईजीएमसी की टीम ने निदेशक चिकित्सा शिक्षा को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में बताया है कि अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त बेड बढ़ाने की आवश्यकता है। अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त 60 अतिरिक्त बिस्तर लगाने होंगे।
निदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीएमई) डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि बिस्तरों के अलावा जहां अतिरिक्त ऑक्सीजन प्वाइंट लगाने हैं उन्हें तत्काल लगा दिया जाएगा ताकि कोरोना की तीसरी संभावित लहर आती है तो इलाज के दौरान मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी पेश नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी की तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम बीते सप्ताह रामपुर, सराहन और रिकांगपिओ के दौरे पर गई थी। इस दौरान टीम ने अस्पताल में स्वास्थ्य उपकरणों समेत अन्य सुविधाओं का जायजा लिया था। कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की कमी थी इसलिए इन तमाम चीजों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। रामपुर और सराहन के स्वास्थ्य संस्थानों की रिपोर्ट जिला शिमला द्वारा अलग से बनाई जाएगी। आईजीएमसी के पल्मोनरी, एनेस्थीसिया और बाल रोग विभाग के विशेष डॉक्टरों की इस टीम ने जिले के अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन प्लांट का दौरा किया है। इन स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों के उपचार कर रहे डॉक्टरों को किसी तरह की समस्या आती है तो उन्हें इस समस्या से निपटने को लेकर भी दौरे के दौरान प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें