फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से गिरि में गाद, शहर में नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरि पेयजल परियोजना से शहर को मिला महज 7.86 एमएलडी पानी
विज्ञापन

संजौली और चौड़ा मैदान में नहीं दिया पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी बारिश के चलते राजधानी का पेयजल शेड्यूल गड़बड़ा गया है। गिरि पेयजल परियोजना में भारी गाद आने से सोमवार शाम से शिमला शहर के लिए पानी की सप्लाई ठप रही।
मंगलवार सुबह गिरि से सप्लाई तो शुरू हुई लेकिन दिन के समय फिर गाद आने से पंपिंग बाधित हुई है। कम पानी मिलने से शिमला के स्टोरेज टैंक खाली रहे। इसके चलते कैलस्टन, भराड़ी, मालरोड, लक्कड़ बाजार, चौड़ा मैदान, नाभा, फागली, अनाडेल, ढली बाजार, इंद्रनगर, संजौली, इंजनघर, नवबहार, सांगटी, नेरीधार, कसुम्पटी, पंथाघाटी और चौड़ा मैदान जोन के कई इलाकों में पानी नहीं दिया गया। पेयजल कंपनी के अनुसार 18 एमएलडी की क्षमता वाली गिरि परियोजना से शिमला शहर को महज 7.86 एमएलडी पानी मिला है। कंपनी ने गुम्मा से सप्लाई बढ़ाई लेकिन इसके बावजूद शहर को 37.74 एमएलडी पानी ही मिला जो सामान्य से करीब पांच एमएलडी कम है। लगातार हो रही बारिश के कारण अवैध रूप से डंप किया मलबा गिरि में पहुंच रहा है। इससे पंपिंग बंद करनी पड़ रही है। बारिश को लेकर जारी अलर्ट को देखते हुए अगले एक दो दिन में गिरि से पानी की सप्लाई प्रभावित रह सकती है। एजीएम राजेश कश्यप ने कहा कि गाद के चलते गिरि में पंपिंग बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में आज सुबह देंगे सप्लाई
पेयजल कंपनी के अनुसार बुधवार सुबह संजौली जोन के संजौली बाजार, इंजनघर, नवबहार, नेरीधार, सांगटी, बंगाला कालोनी इलाके में पानी की सप्लाई दी जाएगी। चौड़ा मैदान जोन के नाभा, फागली, टुटीकंडी, रामनगर इलाके में भी सुबह सप्लाई मिलेगी। कसुम्पटी, पंथाघाटी में भी दिन के समय सप्लाई दी जाएगी। कंपनी के अनुसार इनमें मंगलवार को पानी नहीं दिया जा सका है। ऐेसे में बुधवार को इन्हें सबसे पहले पानी देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें