फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: चिंतपूर्णी मंदिर में एक दिन में चढ़ा रिकॉर्ड तोड़ 25.47 लाख नकद चढ़ावा

Sat, 29 Jan 2022 11:15 AM IST
Krishan Singh अमन शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)

सार

मंदिर न्यास चिंतपूर्णी को बीते गुरुवार को चढ़ाए गए नकद चढ़ावे से यह धनराशि मिली है। यह चढ़ावा मंदिर अधिग्रहण के 1987 से लेकर अब तक का सबसे ज्यादा नकद चढ़ावा है।  जानकारी के अनुसार करीब तीन साल पहले मंदिर न्यास को एक दिन में 22 लाख रुपये की नकदी प्राप्त हुई थी, लेकिन बीते गुरुवार को यह रिकॉर्ड टूट गया। 
विज्ञापन
प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं ने एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 25.47 लाख रुपये नकद चढ़ावा चढ़ाया है। मंदिर न्यास चिंतपूर्णी को बीते वीरवार को चढ़ाए गए नकद चढ़ावे से यह धनराशि मिली है। यह चढ़ावा मंदिर अधिग्रहण के 1987 से लेकर अब तक का सबसे ज्यादा नकद चढ़ावा है। जानकारी के अनुसार करीब तीन साल पहले मंदिर न्यास को एक दिन में 22 लाख रुपये की नकदी प्राप्त हुई थी, लेकिन बीते गुरुवार को यह रिकॉर्ड टूट गया। मंदिर न्यास ने शुक्रवार को गणना के लिए दानपात्र खोले तो दो-दो हजार के नोटों के ही 11 बंडल दानपात्र से मिले। गिनती करने पर कुल चढ़ावा 25.47 लाख रुपये मिला। बता दें कि देश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शामिल चिंतपूर्णी मंदिर में देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। 12 महीने भक्तों की आवाजाही मां के दरबार में रहती है।

विज्ञापन


मां के भक्त दिल खोलकर नकद चढ़ावे के अलावा सोना-चांदी, वाहन और विदेशी करेंसी भेंट करते हैं। यही कारण है कि चिंतपूर्णी मंदिर प्रदेश के सभी मंदिरों में आमदनी के मामले में नंबर एक पर आता है। बीते साल 2021 में भी मंदिर न्यास चिंतपूर्णी को करीब 21 करोड़ नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ था जोकि प्रदेश के सभी मंदिरों से अधिक था। सहायक मंदिर अधिकारी अशोक डोगरा ने बताया कि गुरुवार को मंदिर में रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा प्राप्त हुआ है। 35 सालों में प्राप्त एक दिन की सबसे ज्यादा प्राप्त नकदी है। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट चढ़ावे का इस्तेमाल विकास, कल्याणकारी व सामाजिक कार्यों में करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें