फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी और राशन की दुकानों का कूड़ा शुल्क नहीं होगा माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोनाकाल में खुली रही थीं यह दुकानें, दवाइयों के दुकानों का शुल्क भी देना होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सरकार की ओर से कोरोनाकाल के दौरान का कूड़ा शुल्क माफ करने की घोषणा का लाभ केमिस्ट, राशन, सब्जी और डेली नीड्स की दुकानों के मालिकों को नहीं मिलेगा। यह दुकानें कोरोना काल के दौरान खुली थीं। इस घोषणा का लाभ सिर्फ उन्हीं दुकानों को मिलेगा जो कोरोनाकाल के दौरान बंद रही थीं।
विज्ञापन

होटल कारोबारियों का कूड़ा शुल्क भी माफ होगा। कारोबारियों को राहत देने के फैसले पर नगर निगम महापौर सत्या कौंडल ने सरकार का धन्यवाद किया। कहा कि सरकार ने उनकी मांग मान ली है। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि आगामी बिलों में माफ किया शुल्क समायोजित किया जाएगा। शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने भी सरकार का धन्यवाद किया। अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री के पास भी मांग रखी गई थी जिसे पूरा कर सीएम ने कारोबारियों को राहत दे दी है। शहर के कई कारोबारी दूसरे व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरजीत मंगा, उपाध्यक्ष अजय सरना, महासचिव नितिन सोहल, दीपक गुप्ता और तरुण राणा की अगुवाई में मंगलवार दोपहर विधानसभा पहुंचे और यहां शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से मिलकर उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें