फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की 41 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस में मची खलबली, विस चुनाव से पहले हिमाचल में आप करेगी एंट्री
विज्ञापन

दोनों दलों को सता रहा वोट बैंक खिसकने का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) 41 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। आप के इस फैसले से भाजपा और कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों दल बेशक आप को सार्वजनिक तौर पर प्रभावहीन मान रही है लेकिन दोनों ही पार्टियों को अपना वोट बैंक खिसकने का भी खतरा है। 11 मार्च को एमसी चुनाव का रोस्टर जारी होगा। इसमें तय होगा कि 41 में से कितने वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इसके बाद आप पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी।
मौजूदा समय में नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है। भाजपा के 21 पार्षद, कांग्रेस के 11 , एक माकपा और 01 आजाद है। भाजपा के एक पार्षद ने मीरा शर्मा ने पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया है। अब भाजपा की संख्या 20 रह गई है। माकपा की एकमात्र पार्षद शैली शर्मा ने पार्टी छोड़ दी है। हालांकि उन्होंने पार्षद पद से इस्तीफा नहीं दिया है। शिमला शहर की जनता नगर निगम में कांग्रेस, भाजपा और माकपा का राज और कामकाज देख चुकी है। आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनाव से प्रदेश में अपनी एंट्री करना चाह रही है। नगर निगम चुनाव में इनका यह प्रयोग कितना सफल होगा यह तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन आप की मौजूदगी से भाजपा और कांग्रेस नेता चिंतित हैं। यही नहीं दोनों दलों से नाराज कार्यकर्ताओं के लिए भी आप एक विकल्प रहेगा।
विज्ञापन

ईमानदार लोगों को देंगे टिकट : जोगटा
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एसएस जोगटा ने कहा कि एमसी की 41 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा जा रहा है। सभी सीटों पर आप पार्टी चुनाव लड़ेगी। शहर के लोग आप के आने से उत्साहित हैं और समर्थन दे रहे हैं। केवल उस व्यक्ति को टिकट देंगे जिसकी छवि स्वच्छ और ईमानदार हो।
आप से नहीं पड़ेगा कोई फर्क : चौहान
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हिमाचल और शिमला में कोई आधार नहीं है। नगर निगम चुनाव में यह केवल प्रयोग कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा का यहां मजबूत आधार है। तीसरा फ्रंट प्रदेश में आज तक कामयाब नहीं हुआ है। आप पार्टी का चुनाव लड़ने से कांग्रेस को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

आप का कोई वर्चस्व नहीं : नंदा
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करन नंदा ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम ने आम जनता की बेहतरी के लिए काम किए हैं। शहर का विकास हुआ है और काम जनता के सामने हैं। आम आदमी पार्टी का कोई वर्चस्व नहीं है। आप का प्रचार प्रभावहीन रहेगा। शहर की जनता एक बार फिर बीजेपी को नगर निगम चुनाव में जीत दिलाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें