फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ओपीएस के लिए शुरू हुई रथयात्रा बिलासपुर पहुंची, पदाधिकारियों ने आगामी रणनीति पर की चर्चा

Tue, 12 Sep 2023 05:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल ने कहा कि यदि 27 अक्तूबर तक केंद्र सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करेगी तो सभी कर्मचारी मिलकर भारत बंद करेंगे। 
विज्ञापन
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओपीएस के लिए उत्तर भारत में शुरू हुई रथयात्रा मंगलवार को बिलासपुर पहुंची। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल ने कहा कि यदि 27 अक्तूबर तक केंद्र सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करेगी तो सभी कर्मचारी मिलकर भारत बंद करेंगे। इसके लिए सरकार जिम्मेवार होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ कोई राजनीतिक संगठन नहीं है। अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है, जो इस लड़ाई में उनका साथ देगा, चुनाव में वह उसका समर्थन करेंगे। देश भर में चार यात्राएं शुरू की हैं।

विज्ञापन


पहली यात्रा कन्याकुमारी से, दूसरी गुवाहाटी से, तीसरी सोमनाथ और चौथी यात्रा अटारी बॉर्डर से शुरू हुई है। उनकी तीन मुख्य मांगें हैं। इसमें पुरानी पेंशन बहाली और एनपीएस को बंद करना मुख्य मांग है। जब एनपीएस को लांच किया गया तो बताया गया कि यह बहुत बेहतर योजना है, लेकिन कर्मचारियों को भ्रमित किया गया। जो वास्तविक पेंशन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलनी चाहिए थी, उससे बहुत कम पेंशन उन्हें मिली। एनपीएस में जो एक बार पेंशन निर्धारित हो गई, पूरी उम्र उन्हें वहीं पेंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर 36 संगठन मिलकर ओपीएस के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। यदि 27 अक्तूबर तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है, तो सभी संगठन मिलकर भारत बंद या अन्य कोई कठोर कदम उठाएंगे।

उन्होंने मांग रखी कि सेंट्रल पे कमीशन केंद्र कर्मचारियों के अलावा राज्य के कर्मचारियों पर भी लागू होना चाहिए। समान काम का समान वेतन देना जरूरी है। अध्यापकों को आउटसोर्स पर रखा जा रहा है, जो उनके साथ अन्याय है। इनकी भर्ती नियमित होनी चाहिए। प्रदेश में अध्यापकों के हजारों पद खाली चल रहे हैं, इन पदों को भी शीघ्र भरा जाए। प्रदेश में प्री-प्राइमरी को शुरू किया है, लेकिन बिना कोई व्यवस्था के इसे शुरू किया गया। सरकार से आग्रह है कि इनके लिए अध्यापकों की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष रामचंद्र डबास, प्रदेश महासचिव संजय पीसी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनुराधा मोहिल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, संयुक्त सचिव राकेश पटियाल, बिलासपुर जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा, सोलन जिला अध्यक्ष रजनीश कौशिक, सलाहकार बांके बिहारी चंदेल, खूब सिंह, अनिल शर्मा और नरेश राणा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें