फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सिद्धम योजना से बदलेगा पढ़ाई का तरीका

Sun, 02 Aug 2015 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नवीं से जमा दो कक्षा के स्कूलों में स्वयं सिद्धम योजना से पढ़ाई करवाने के तरीकों का पैटर्न बदलेगा। छात्रों का संपूर्ण विकास करने की शिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। विज्ञान और गणित विषयों में रुचि बढ़ाने को नए तरीके विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन


स्कूलों में आईटी शिक्षा को प्रभावी तरीके से लागू करने में भी योजना अहम भूमिका निभाएगी। योजना के तहत स्कूलों में इंटरनेट सुविधा सुनिश्चित होगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि वर्तमान में आईसीटी लैब की तरह अभी प्रभावी तरीके से आईटी शिक्षा नहीं चल रही है।

आईटीसी के तहत 9वीं और 10वीं के विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित विषयों को एलसीडी के माध्यम से पढ़ाने का प्रावधान है। 11वीं और 12वीं में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों को इसी तर्ज पर पढ़ाया जाना है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) के तहत नौवीं से बारहवीं तक कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के मकसद से स्कूली अध्यापकों को ट्रेंड किया जाएगा। ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद असिस्टेंट स्कूल टीचर ट्रेनर के रूप में अपने स्कूलों में कार्यरत टीचर्ज को ट्रेनिंग देंगे।

क्या है स्वयं सिद्धम योजना- स्वयं सिद्धम योजना के तहत 9वीं से 12वीं तक कई विषयों की ऑनलाइन पढ़ाई होगी। किताबों में जो सामग्री है, उसके अलावा बच्चों को पढ़ने के लिए किताबों से अतिरिक्त जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएगी। स्कूल प्रिंसिपल और विषय संबंधी शिक्षक पर अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध करवाने का जिम्मा होगा। इसका डाटा बैंक तैयार होगा। डाटा बैंक में विषयों संबंधी कई ऐसे सवाल भी होंगे, जिनका जवाब हर स्टूडेंट्स को आना चाहिए।

प्रशिक्षण का मॉड्यूल किया तय- आरएमएसए के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर घनश्याम चंद ने बताया कि स्वयं सिद्धम योजना में शिक्षकों के प्रशिक्षण का मॉड्यूल तय कर दिया है। शिक्षा में गुणवत्ता लाने और बच्चों में नई सोच को विकसित करने के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी उपनिदेशकों को स्वयं सिद्धम योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें