आईटीआई चौड़ा मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, विधायक हरीश जनारथा ने किया शुभारंभहराकर जिला
विज्ञापन
रामपुर ने सुन्नी को एकतरफा 55-26 के अंतर से हराया चौड़ा मैदान आईटीआई ने चिड़गांव को 39-10 से हराया संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चौड़ा मैदान में शुक्रवार से गर्ल्स जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी के मुकाबले खेले गए। रामपुर और शिमला ने प्रतियोगिता में खेलकूद प्रतियोगिता में जीत के साथ आगाज किया है।
जिला खेल परिषद के सचिव संजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आगाज हुआ है। पहले दिन प्रतियोगिता में कबड्डी के दो मुकाबले हुए। इनमें पहला मुकाबला रामपुर और सुन्नी के बीच खेला गया। इसमें रामपुर ने सुन्नी को एकतरफा 55-26 के अंतर से हराया। दूसरा मुकाबला चौड़ा मैदान आईटीआई शिमला और चिड़गांव के बीच हुआ। इसमें चौड़ा मैदान की टीम ने चिड़गांव को 39-10 के बड़े अंतर से हराकर प्रतियोगिता में धमाकेदार जीत के साथ आगाज किया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा वाॅलीबाल का भी एक मुकाबला हुआ। इसमें आईटीआई जलोग ने आईटीआई जुब्बल को हराया। इसके अलावा शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन स्किट और सोलो गीत की प्रस्तुतियां होंगी।
नौ टीमों के 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता 27 अप्रैल तक चलेगी। इसमें नौ टीमों के करीब 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। संजेश कुमार ने बताया कि राजकीय औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान चौड़ा मैदान शिमला में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला शिमला आईटीआई खेल संघ एवं प्रधानाचार्य आईटीआई जुब्बल विवेक मेहता ने स्वागत भाषण में विधायक एवं सभी अतिथियों का अभिवादन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में जिलेभर से आए सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से प्रतियोगिता में खेलने की अपील की। इस अवसर पर आईटीआई के प्रधानाचार्य कार्तिक ठाकुर, विभिन्न टीमों के साथ आए शिक्षक और आईटीआई के छात्र मौजूद रहे।